रामपुर शाहबाद

घर में घुसे चोर, संदूक का ताला तोड़कर पाजेब-कुंडल व पीतल के बर्तन चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र गांव मित्तरपुर में चोर छत के रास्ते एक घर में दाखिल हो गए और संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी पाजेब व कुंडल समेत पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। बर्तनों की आवाज सुनकर घर में सो रही पवनेश के छोटे भाई की पत्नी की आंख खुल गई, उसके बाद छोटे भाई की पत्नी ने पवनेश को फोन कर सूचना दी और शोर मचा दिया शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।परिजनों के अनुसार रात 12 बजे के समय घर के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे पाजेब व कुंडल पीतल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। बर्तनो की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button