अमरोहा

शिक्षक दिवस पर द मिशन एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित

मुख्य अतिथि भीष्म सिंह खड़गवंशी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा गजरौला। शिक्षक दिवस के अवसर पर द मिशन एकेडमी, गजरौला में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जन कल्याण मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  भीष्म सिंह खड़गवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान भीष्म सिंह खड़गवंशी ने शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने द मिशन एकेडमी के निदेशक ओपी सिंह तथा शिक्षक केशव कुमार, सोनू कुमार एवं आनंद कुमार सहित समस्त शिक्षक स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाकर देश का भविष्य तैयार करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों से संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही मिशन-2027 के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना भी प्राथमिकता है।
इस इस मौके पर शीशपाल सिंह, सुरेश सिंह, जयपाल सिंह, डॉ. रमेश सिंह, अशोक सैनी, बीरेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button