शामली
टोडा पंचायत सचिवालय में फैमिली आईडी बनाने के लिए कैंप आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना : टोडा स्थित पंचायत सचिवालय में निर्माण श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाए जाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन सहायक श्रमायुक्त अरविंद कुमार मद्धेशिया के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान श्रम विभाग के कर्मचारी राकिम अली ने पंचायत सहायक बिट्टू कुमार के सहयोग से श्रमिकों की निशुल्क फैमिली आईडी बनाई।
कैंप में क्षेत्र के निर्माण श्रमिक अपने लेबर कार्ड और आधार कार्ड लेकर पहुंचे। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर उनकी फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत सहायक बिट्टू कुमार ने कैंप के दौरान श्रमिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया और फैमिली आईडी बनवाने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। श्रम विभाग के कर्मचारी राकिम अली ने बताया कि फैमिली आईडी विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण है। कैंप में पहुंचे श्रमिकों को फैमिली आईडी बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्रमिकों को बताया गया कि सही एवं अद्यतन जानकारी के साथ फैमिली आईडी बनवाने से भविष्य में विभिन्न विभागीय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो सकती है।
कैंप के दौरान निर्माण श्रमिकों ने निशुल्क फैमिली आईडी बनवाकर इसका लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों को सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें आवश्यक सरकारी सेवाओं से जोड़ने में सहायता करना रहा। पंचायत सचिवालय में आयोजित इस कैंप में श्रमिकों ने पहुंचकर अपनी फैमिली आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई।