शामली

चौपाल की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

  संवाददाता चौसाना : चौसाना में सर्वसमाज की चौपाल की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी ऊन को शिकायत की है। आरोप है कि चौसाना में खाता संख्या 426 की वर्तमान खसरा संख्या 387म भूमि राजस्व अभिलेखों में 6(2) की भूमि है, जिसका उपयोग ग्रामीण सार्वजनिक कार्यों के लिए करते रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चौपाल के पीछे रहने वाले महताब व मतलूब पुत्रगण मेहरबान तथा नजाकत पत्नी मेहरबान का चौपाल की भूमि से कोई संबंध नहीं है। आरोप है कि पूर्व में मकान का मुख्य द्वार बंद कर चौपाल की ओर से आवागमन शुरू किया गया और धीरे-धीरे चौपाल की भूमि पर कब्जा कर दुकानें बनाकर किराये पर उठा दी गईं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अब पुरानी दुकानों को ध्वस्त करने के बाद कुओं की भूमि पर कब्जा करने तथा हरे पेड़ काटकर बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार चौपाल की भूमि पर स्थायी पक्का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरेाप है कि इस संबंध में 13 अगस्त 2024 को अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बाद राजस्व निरीक्षक ने मौके पर जांच की और कथित अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूमि की जांच कराकर सार्वजनिक संपत्ति को कब्जामुक्त कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button