बोकारो

न्यू स्वांग वाशरी निर्माण में विस्थापित एवं स्थानीय को मिले रोजगार – माकपा।

स्वांग वाशरी परियोजना पदाधिकारी से मिला माकपा का प्रतिनिधिमंडल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत न्यू स्वांग वाशरी के निर्माण कार्य में विस्थापित एवं स्थानीय लोगों को रोजगार की मांग को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल स्वांग वाशरी के परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन बाबू से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे माकपा राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं प्रदीप कुमार विश्वास ने संयुक्त रूप से परियोजना पदाधिकारी से कहा न्यू स्वांग वाशरी के निर्माण में प्रबंधन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि विस्थापित एवं स्थानीय को रोजगार के सवाल पर उनकी क्या मंशा है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी संबंधित विस्थापित एवं स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह मांग करती है की न्यू स्वांग वाशरी के निर्माण में उन्हें रोजगार का अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा इस संबंध में हमारी पार्टी बहुत जल्द एरिया एवं सीसीएल मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी से मुलाकात करेंगी।
प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा न्यू स्वांग वाशरी के निर्माण में बाहर से मजदूरों को लाकर निर्माण कार्य कराया जाना यह किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जिस वक्त निर्माण कार्य के लिए प्रतिदिन गोमिया के मजदूर रांची रोड जा रहे हो, लोग दूसरे जिले एवं राज्य में पलायन कर रहे हो उस वक्त न्यू स्वांग वाशरी का निर्माण होना इस क्षेत्र के विस्थापित और स्थानीय लोगों के बीच रोजगार हेतु आशा की किरण है। उन्होंने मांग किया कि न्यु स्वांग वाशरी के निर्माण में लगे एजेंसी के साथ वार्ता आयोजित की जाए और विस्थापितों एवं स्थानीय लोगों को रोजगार मिले इसके लिए समुचित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
इस प्रतिनिधि मंडल में माकपा नेता भोला स्वर्णकार, सुगन यादव, अजय कुमार, केशु कमार शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button