हजारीबाग
पदमा थाना क्षेत्र में रिटायर शिक्षक रामजय कुमार के ऊपर गोली चलाने वाले को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पदमा थाना क्षेत्र में रिटायर शिक्षक रामजय कुमार गहथा को रविवार को अपने घर से बाहर शेविंग कराने के बाद वापस अपने घर लौटने में एक मोटरसाईकिल पर सवार कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा दो राउण्ड गोली चलाया जिससे रामजय कुमार महथा गंभीर अवस्था में जख्मी हो गये थे। इसके बाद जख्मी हालत मे ईलाज के लियबशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में मर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद थाना में काण्ड दर्ज कर कार्रवाई करते हुए। राधा प्रेम किशोर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में काण्ड के उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था। गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा छापामारी किया गया जिसमें गुप्त सूचना के अधार पर ग्राम-जिहु से अपराधकर्मी-कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो पिता जगदीश महतो. ग्राम-सुरजपुरा गली नं0-01. थाना-पदमा ओ०पी० जिला-हजारीबाग को उसकी बहन यशोदा देवी के घर से फायर किया हुए एक लोडेड इटालियन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पुछताछ करने पर बताया गया कि सेवानिवृत टीचर रामजय कुमार महथा के साथ पूर्व का आपसी विवाद चल रहा था। जिसके कारण ये मास्टर जी से बदला लेने के लिए रविवार को इस घटना का अजाम दिया था। इसका पूर्व का अपराधिक इतिहास में (1) बरही (पदमा) काड सं० 124/2020 दि० 15/03/2020 धारा 109/147/149/323/341/366/379/ 448/504/34 भा०८०वि० (2) सरायकेला आर०आई०टी० थाना काड स० 13/2024 दि० 04/02/2024 धारा 379/411/34 भा०द०वि० (3) बरही (पदमा) काड स० 393/2020 दि० 10/10/2020 धारा. 120 (भी)/147/148/149/307/341/379/ 386/452 भा०द०वि० एवं 3/4 मामला दर्ज है वहीं
डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के तहत (4) Court Case, Police Station:- OTHER-MSR FIR No.-510/2014, Dated- 18/05/2014 U/S-379/411/413/414/ IPC & 30(1) C.M.N. ACT मामला चल रहा है। इनके पास से पिस्टल-01 जिंदा गोली-08 मिस फायर गोली-02 खोखा-02 मोटरसाईकिल-01 मोबाईल-02 बरामद किया गया। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से राधा प्रेम किशोर, अनुमण्डल पुलिस पदधिकारी, बरही।अनिल कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल। श्रवण कुमार, थाना प्रभारी आलोक कुमार सोरेन, संदीप कुमार,पदमा ओ०पी० सशस्त्र बल तकनीकि शाखा/संगठित अपराध शाखा के पुलिस पदा० एवं कर्मी शामिल थे।


