बरेली

एमएलसी चुनाव: डॉ. राजेंद्र गंगवार ने मांगा समर्थन, शिक्षकों ने जताया भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गंगवार ने दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, जानकी देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और खंडेलवाल कॉलेज में पहुंचकर शिक्षकों से संवाद किया और समर्थन मांगा।
सभी संस्थानों में शिक्षकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।
इस दौरान आशीष कुमार सिंह, डॉ. राजेश गंगवार, हेमपाल गंगवार, डॉ. मेहरबान सिंह, डॉ. नरेश गंगवार, सानोज गंगवार, डॉ. मुकेश गंगवार, दुष्यंत माहेश्वरी और डॉ. आरके सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button