भरत पुर

नगर पालिका भुसावर का निकाय रण क्षेत्र 

कल होगा मतदान चुनाव का जन संपर्क प्रचार बंद 

चुनावी आचार संहिता की पूरी तरह से की जा रही है पालना 
मतदान पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंची भुसावर के 25मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान
रिटर्निंग अधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी ले रहे है मतदान केंद्रों के राउंड व्यवस्थाओं का ले रहे है जायजा  
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 भुसावर। नौ सितंबर बुधवार को नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण में भुसावर नगर पालिका के 25 वार्डो से वार्ड पार्षद का चुनाव होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया कि नगर पालिका भुसावर में बुधवार नौ सितंबर को नगर पालिका के वार्ड पार्षदों के पद के चुनाव के लिए कुल 25मतदान केंद्र बनाए गए है। इन मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कार्य होगा। भुसावर में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान करने वाली पोलिंग पार्टी मय पुलिस जाप्ता के पहुंच गई है ।वहीं इस मतदान में तीन अतिरिक्त पोलिंग पार्टी रिजर्व में राखी गई है।उन्होंने बताया कि नगर पालिका भुसावर के 25 वार्ड पार्षदों के पदों के चुनाव को स्वतंत्र भय मुक्त मतदान करने तथा नगर पालिका इलाके में चुनावी आचार संहिता के पालना निर्वचन विभाग की ओर से कराई जाने सहित चुनाव संबंधी पहलुओं को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारीया पूर्ण कर ली गई है भुसावर के पी एम श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। बनाए गए स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को देख कर स्ट्रांग रूम को लॉक कर दिया है।भुसावर नगर पालिका इलाके में कुल 14800 मतदाता है। इस नगर पालिका भुसावर के वार्ड पार्षद के चुनावों में कुल 143 प्रत्याशी मैदान में है। राजनीतिक राष्ट्रीय दल से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव लड़ रहे है।
नगर पालिका भुसावर के वार्ड पार्षद पद के चुनाव में कांग्रेस के 5 प्रत्याशी है। वही बीजेपी के 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान है।इस नगर पालिका चुनाव में 131 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान है।
 जो अपना पार्षद पद पर चुनाव में भाग्य अजमा रहे है।
 नगर पालिका भुसावर के वार्ड पार्षद के चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए है लगातार मतदान केंद्रों पर कल होने वाले मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बी एल ओ सहित चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश रिटर्निंग अधिकारी की ओर से दिए गए है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के वार्ड पार्षद के चुनाव में फर्जी मतदान को कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ शक्ति से पेश होना पड़ेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button