बरेली
एसआरएमएस सीईटीआर में दो दिवसीय साइबर हैक हैकाथॉन संपन्न
टीम कोड रेड को प्रथम पुरस्कार, मिले 21 हजार रुपये

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस सीईटीआर में दो दिवसीय साइबर हैक हैकाथॉन का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें एसआरएमएस सीईटी की टीम कोड रेड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। सीईटीआर की टीम साइलेंट शेल 15 हजार के साथ दूसरे और कंट्रोल_सी_वी 11 हजार के साथ तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार के रूप में बाइटरश और कोड नोवा को 5-5 हजार रुपये मिले।
न्यू सेमिनार हॉल में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में कन्वीनर डॉ. मानवी मिश्रा ने बताया कि हैकाथॉन में पिलानी, गाजियाबाद समेत देशभर की 50 टीमों ने भाग लिया। टीमों ने कोड क्रैक और सिक्योर थीम पर साइबर सुरक्षा की चुनौतियों पर प्रेजेंटेशन और समाधान दिए। कोऑर्डिनेटर प्रमोद कुमार मौर्य ने आभार जताया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर इमाना अजरम ने किया।
इस अवसर पर जीसीएस काउंसिल के निदेशक विशाल गौड़, सीएमओ उदित नारायण गौड़, स्किल स्पर्धा के डायरेक्टर इफाम हुसैन जैदी, साइबर एक्सपर्ट अर्जुन कालरा, प्रिंसिपल प्रो. प्रभाकर गुप्ता, प्लेसमेंट सेल डायरेक्टर डॉ. अनुज कुमार, डीन डॉ. शैलेश सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।



