
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ तनवीर आलम ने बुधवार को बरहरवा प्रखंड अंतर्गत रिसोड पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।इस दौरान उन्होंने चांदपुर, चंदनपुर एवं मेहंदीडांग गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली।भ्रमण के दौरान चांदपुर में ओबैदुर के घर के पास, चंदनपुर में बरकत के घर के पास तथा मेहंदीडांग में स्कूल के समीप ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR से संबंधित कार्यों को लेकर ग्रामीणों की आशंकाओं पर डॉ आलम ने विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि SIR को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है,यदि किसी को नोटिस प्राप्त होता है तो पहले यह जानें कि नोटिस किस कारण से जारी हुआ है,फिर संबंधित दस्तावेज तैयार कर निर्धारित तिथि पर प्रखंड कार्यालय पहुंचें।उन्होंने कहा कि यदि दस्तावेजों में कोई कमी रह जाती है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है,ऐसी स्थिति में अगली तारीख दी जाएगी और दस्तावेज पूरा करने का अवसर मिलेगा।इसके अलावा ग्रामीणों ने पानी,सड़क, नाला,मंईयां सम्मान योजना सहित कई जनसमस्याओं को रखा।डॉ.आलम ने कहा कि जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।वही मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,नेहाल अख्तर,शारिक रब्बानी,ओबैदुर रहमान,फिरोज आलम,हाजी अलाउद्दीन, मुन्ना पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



