
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद भारत विकास परिषद गौरव द्वारा किया गया आयोजन भारत विकास परिषद गौरव शाखा द्वारा गायत्री विद्या मंदिर में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 14 शिक्षकों और 12 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष विजय गर्ग एवं राजेन्द्र गोयल ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। गुरु का दर्जा ईश्वर से भी बड़ा माना जाता रहा है। गुरु हमेशा वंदनीय है।
शाखा के प्रांतीय संस्कार संयोजक राकेश मित्तल द्वारा भारत विकास परिषद एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के विषय में जानकारी दी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरूओं का पुष्प वर्षा कर चरण वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
शाखा सदस्यों ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र गोयल द्वारा सभागार में उपस्थित सभी को भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन की शपथ दिलाई गई।
शाखा सदस्यों ने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर 14 शिक्षकों और 12 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गर्ग सचिव के डी गुप्ता, कोषाध्यक्ष दुष्यंत मांगलिक राकेश मित्तल दिनेश गोयल सीमा गर्ग सुशील गर्ग नीरु गर्ग, राजेन्द्र गोयल दिनेश गोयल अशोक अग्रवाल रितु अग्रवाल रंजना बंसल आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



