बरेली

डीएम ने ट्रैक्टर पर बैठकर देखा रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी में जलभराव

प्रभावित लोगों से मिलकर सुनी समस्याएं  

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी में जलभराव का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर जायजा लिया। प्रभावित लोगों से मिलकर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र जल निकासी के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि रविवार-सोमवार की रिकॉर्ड बारिश से कॉलोनी में पानी भर गया। कॉलोनी मुख्य सड़क से नीचे ढलान पर है, पर्याप्त ड्रेनेज नहीं है। हजियापुर की ओर पीछे की दीवार टूटने से अधिक पानी आ गया। उन्होंने नगर निगम को जल निकासी और सफाई, सीएमओ को स्वास्थ्य टीम भेजने और पीडब्ल्यूडी को टूटी दीवार बनवाने के निर्देश दिए। कहा, कॉलोनी की कल्याण समिति को कलेक्ट्रेट बुलाकर स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि घरों में पानी भरने से बच्चों की कॉपी-किताबें भीग गईं और परीक्षाएं हैं। इस पर डीएम ने स्कूलों को परीक्षा टालने के लिए कहने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button