बरेली
राजश्री में नवप्रवेशियों का भव्य स्वागत
‘नवारंभ’ के बीच गूंजे भक्ति गीत, धूमधाम से मना चेयरमैन का जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राजश्री संस्थान में बुधवार को सत्र 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘नवारंभ’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बीच चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। ‘सर्वज्ञ द बैड एक्सक्यूज’ बैंड की भक्ति आधारित लाइव परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया।
चेयरमैन ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने का आह्वान किया। वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल ने ‘जन्मदिवस मुबारक हो तुमको’ कविता भेंट की। सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल, रोहन बंसल, ऋषभ बंसल समेत करीब 2000 विद्यार्थी मौजूद रहे।



