पैक्स कसमार प्रखंड की जानकारी के लिए सूचनाधिकार आवेदन दाखिल।
तय समय सीमा के अंदर सूचना नहीं मिलने पर प्रथम अपीलवाद दाखिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के पंचायत स्तर पर गठित व संचालित पैक्स के अध्यक्ष पद के चयन एवं मनोनयन के संबंध में कसमार प्रखंड के पत्रकार एवं सूचनाधिकार कार्यकर्ता विकास कुमार गोस्वामी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी बोकारो को दिनांक 30-07- 2026 को आवेदन जमा किए थे। आवेदन के साथ सूचना शुल्क के रूप में ₹10 का भारतीय पोस्टल आर्डर की मूल प्रति संलग्न किया था। कार्यालय जिला सहकारिता पदाधिकारी बोकारो सह जन सूचना पदाधिकारी के पत्रांक -627 दिनांक 06-08-2026 के द्वारा सूचनाधिकार अधिनियम की धारा 6(3) के तहत सहायक निबंधक, सहयोग समितियां बेरमो अंचल तेनुघाट कार्यालय को अंतरित करते हुए आवेदक को ससमय सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया था। निर्धारित समय सीमा के अंदर सूचना नहीं मिलने पर आवेदक विकास कुमार गोस्वामी ने दिनांक 04 -09-2026 को प्रथम अपीलीय अधिकारी सह संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां,उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग कार्यालय को आवेदन कर दिया। विकास गोस्वामी ने कसमार प्रखंड में पैक्स भवनों की संख्या एवं वर्ष 2010 से लेकर 2026 तक पंचायत वार पैक्स अध्यक्षों के नाम पिता का नाम एवं पूर्ण पते की जानकारी मांगा गया है। आवेदक द्वारा कुल तीन बिंदुओं पर सूचना की मांग किया गया है। कसमार प्रखंड में कुल कितने पैक्स है और इनमें से किन-किन पंचायतों के पास स्वयं का सरकारी भवन उपलब्ध है। पंचायत वार निर्मित व कार्यशील पैक्स भवनों की सूची उपलब्ध कराया जाए तथा वर्ष 2010 से लेकर वर्ष 2026 तक किस-किस पंचायत में कौन-कौन व्यक्ति पैक्स अध्यक्ष चुने गए अथवा मनोनीत किए गए, पंचायत वार नाम और उनके कार्यकाल वार सूची प्रदान किया जाए। जिसमें पैक्स अध्यक्ष का नाम पिता का नाम उनका पूरा स्थायी पता तथा उनका कार्यकाल स्पष्ट हो एवं वर्तमान में कसमार प्रखंड के किस किस पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष कार्यरत है और किन-किन पंचायत में चुनाव लंबित है। वर्तमान में कार्यरत सभी पैक्स अध्यक्षों के नाम पिता का नाम और पते की अधतन सूची अभि प्रमाणित प्रति में उपलब्ध कराने की मांग किया गया है। आवेदक बताते हैं कि वांछित सूचना निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं मिलने पर द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग में किया जा सकता है।



