दिल्ली

नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल का नौवां संस्करण संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली : माय होम इंडिया का नौवां नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल शुक्रवार को टॉकटोरा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को साहस और जज्बे का उदाहरण बताते हुए कहा कि देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो चुनौतियों का सामना करने का साहस रखते हों।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट भारत की सांस्कृतिक विविधता और समरसता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के साथ युवा भी प्रगति के केंद्र में हैं। माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने आयोजन को सफल बनाने वाले विद्यार्थियों, कलाकारों, स्वयंसेवकों और अतिथियों का आभार जताया।

दो दिवसीय महोत्सव में नॉर्थ ईस्ट की पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फैशन शो के अलावा असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, हरियाणा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कलाकार सियामपुई राल्टे, मोको कोजा, एजे मैसनम और दीक्षु सरमा ने भी प्रस्तुतियां दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button