साहेबगंज

साहिबगंज में पहली बार राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता

आज से शुरू होंगे मुकाबले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में पहली बार तीन दिवसीय 20 वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होने जा रहा है,वही 12,13 और14 सितंबर को सकरीगली रेलवे ग्राउंड में सभी मुकाबले होंगे।शनिवार दोपहर 2 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।वही शुक्रवार को साहिबगंज महाविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन समिति ने जानकारी दी।समिति के अध्यक्ष सह प्राचार्य डॉ.रणजीत सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू,सचिव लालू यादव और उपसचिव उत्तम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की स्वीकृति एवं मार्गदर्शन तथा जिला कबड्डी एसोसिएशन सह आयोजन समिति के तत्वावधान में हो रही है।इसमें झारखंड के 24 जिलों की बालक एवं बालिका टीमें भाग लेंगी।प्रतियोगिता का उद्देश्य साहिबगंज सहित पूरे झारखंड के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच देना है,यहां से चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।आगे जिला प्रशासन आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहा है। खिलाड़ियों के आवासन,भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों,खेलप्रेमियों और दर्शकों से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है,वही मौके पर प्रो.अनिल कुमार,जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा,कॉलेज खेल पदाधिकारी प्रदीप कुजूर सहित अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button