बरेली
श्रीहरि मंदिर में रुक्मणी विवाह उत्सव मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में चल रहे 66वें वार्षिक महोत्सव में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन रुक्मणी विवाह उत्सव मनाया गया।
कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने रुक्मणी-श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग सुनाया। रुक्मणी विवाह की झांकी पर भक्तों ने जयकारे लगाए। सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि कथा 12 सितंबर तक शाम 6 से 10 बजे तक होगी। इस दौरान अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, यजमान राजेश सेठ-रजनी सेठ, महिला समिति अध्यक्ष रेनू छाबड़ा मौजूद रहीं।



