बरेली

महिला शिक्षक संघ ने उत्कृष्ट शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बरेली इकाई ने शनिवार को मिडटाउन सभागार में उत्कृष्ट शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार और बीएसए डॉ. विनीता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह बच्चों के व्यक्तित्व को गढ़ता है। डीआईओएस ने महिला शिक्षकों के हित में संघ के कार्यों की सराहना की। बीएसए ने कहा कि देश की तरक्की में महिला शिक्षकों की भूमिका गौरवपूर्ण है।
इस दौरान जनपद के सभी ब्लॉकों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की उत्कृष्ट शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संघ ने पैरा एथलीट रिदम शर्मा और सोनाक्षी सहित दो दिव्यांग छात्राओं को भी सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष राखी सक्सेना ने कहा कि नवाचार के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित किया गया है। महामंत्री संगीता मित्तल ने सभी का आभार जताया। संचालन नेहा यादव, दीपाली सक्सेना, दीपशिखा जौहरी, मोना सिंह और नीतू अग्रवाल ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भानुशंकर, तौसीफ अहमद, मुकेश भारती सहित बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button