साहेबगंज

बाढ़ में फंसे पशुओं के लिए एसपी ने दिखाई दरियादिली,पुलिस लाइन मैदान की घास काटने का दिया आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के एसपी अमित कुमार सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की है।दियारा क्षेत्र में बाढ़ से घिरे गांवों में मवेशी चारे की भारी कमी से जूझ रहे हैं,चारों ओर पानी होने से चारा नहीं मिल पा रहा था।किसानों ने एसपी से मदद की गुहार लगाई,इस पर एसपी अमित कुमार सिंह ने पुलिस लाइन परिसर के विशाल मैदान में उगी घास को किसानों को काटकर ले जाने का आदेश दिया।वही आदेश के बाद रविवार सुबह से ही दियरा क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर और टोटो लेकर पुलिस लाइन पहुंचे और घास काटकर ले गए।किसानों ने कहा कि बाढ़ से पशु भूख से तड़प रहे थे,एसपी ने बड़ी राहत दी,जिससे स्थानीय लोगों ने इस मानवीय कदम की सराहना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button