साहेबगंज

बाढ़ प्रभावित छात्र-छात्राओं के बीच दुर्गा सोरेन सेना ने बांटी राहत सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में बाढ़ प्रभावित छात्र-छात्राओं की मदद के लिए दुर्गा सोरेन सेना की ओर से एक छोटा सा प्रयास किया गया।साहिबगंज कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।यह सेवा कार्य सीता सोरेन के मार्गदर्शन एवं दुर्गा सोरेन सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन के नेतृत्व में किया गया।संगठन ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में कोई भी जरूरतमंद अकेला महसूस न करे,यही प्रयास है की समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है,वही मौके पर दुर्गा सोरेन सेना के साहिबगंज जिला अध्यक्ष संजय साहा और दर्जनों कार्यकरता एवं हॉस्टल के छात्र मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button