बिडौली में मेरठ-करनाल हाईवे पर सीएनजी पंप का उद्धघाटन
भाजपा नेता मनीष चौहान ने फीता काटकर किया शुभारंभ, क्षेत्र के वाहन चालकों को मिलेगी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली से बिडौली यमुना पुल तक बने नए बाईपास मार्ग पर सीएनजी पंप का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता मनीष चौहान ने फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया। नए मार्ग पर अब तक सीएनजी पंप नहीं होने के कारण वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए दूर जाना पड़ता था। पंप के प्रोपराइटर योगेश कुमार नागर और निशान त्यागी ने बताया कि दोनों ने अपनी कंपनी नैनी केलीबिरिज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आईजीएल कंपनी से अनुबंध कर सीएनजी पंप स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि पंप पर करीब 600 किलो सीएनजी स्टोर करने की क्षमता है।
सीएनजी पंप शुरू होने से बिडौली और आसपास के क्षेत्र के वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। अब उन्हें सीएनजी भरवाने के लिए शामली या करनाल की ओर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने भी हाईवे पर सीएनजी सुविधा शुरू होने का स्वागत किया।उद्धघाटन समारोह में कांधला ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार, किसान यूनियन नेता अमित बालियान, लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर वीरेंद्र सरोहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
