साहेबगंज

पुष्पा देवी की मौत पर जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सदर प्रखंड के हाजीपुर पूरब पंचायत अंतर्गत बड़ी कोदरजन्ना नया टोला निवासी लगभाग50वर्षीय पुष्पा देवी की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाई।जिला प्रशासन की ओर से मृतका के पति मुरारी मंडल को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद और अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू मौके पर पहुंचे।उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।जिला प्रशासन ने कहा कि आपदा या आकस्मिक संकट में प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button