साहेबगंज

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन कार्डधारियों के बीच सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के तालझारी एवं अन्य प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशनकार्डधारी लाभुकों के बीच सितंबर,2026 माह के खाद्यान्न का वितरण कराया गया।जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि शेष सभी पात्र लाभुकों के बीच अविलंब एवं अधिकतम दो दिनों के अंदर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें,ताकि कोई भी पात्र लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रहे।साथ ही,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे परिवार अथवा व्यक्ति,जो पात्र होने के बावजूद किसी कारणवश अब तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना NFSA का लाभ प्राप्त नहीं कर सके हैं अथवा जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है,उनकी पहचान कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है।वही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र परिवारों/व्यक्तियों की सूची अविलंब प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराएं,ताकि नियमानुसार उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जा सके और आवश्यक खाद्य सुरक्षा लाभ प्रदान किया जा सके।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ प्रभावित एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button