अमरोहा
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा हसनपुर, भव्य गणेश शोभायात्रा निकली
हसनपुर विधायक की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि हेमराज सैनी ने फीता काटकर किया शोभायात्रा का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा ,हसनपुर। नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर से रविवार को भव्य श्री गणेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि एवं विधानसभा संयोजक हेमराज सैनी ने फीता काटकर विधिवत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारौ के साथ भगवान श्री गणेश का नमन किया।
इस अवसर पर हेमराज सैनी ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की तथा भगवान श्री गणेश के श्रीचरणों में नमन करते हुए सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री रिशु अग्रवाल सहित मोहित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, नीरज कुमार, प्रतीक गोयल, वरुण अग्रवाल, सार्थक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे।



