बाराबंकी

उप गन्ना आयुक्त ने नानमऊ में पेराई प्री-कैलेंडर का अवलोकन किया

किसानों को त्रुटियां सुधारने का मौका मिलेगा, सहफसली खेती की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। बलरामपुर चीनी मिल्स हैदरगढ़ के ग्राम नानमऊ में आगामी पेराई सत्र के लिए प्री-कैलेंडर बांटे गए। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या, श्री संजय गुप्ता ने इन कैलेंडरों का अवलोकन किया।
मौके पर मौजूद किसानों से कहा गया कि वे उन्हें दिए गए प्री-कैलेंडर में सभी जानकारी जैसे गन्ने का क्षेत्रफल, प्रजाति, बेसिक कोटा, मोबाइल नंबर और खाता संख्या को अच्छी तरह से जांच लें।
अगर कोई गलती या कमी मिलती है, तो किसान अगले 16 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक सहकारी गन्ना विकास समिति स्तर पर लगने वाले ‘गन्ना सर्वेक्षण मेला’ में संशोधन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद ही उनका अंतिम कैलेंडर जारी किया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे आगामी शरदकालीन गन्ने की बुवाई 4 फुट के अंतर पर करें। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ने के साथ गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर, आलू और सब्जियां जैसी दूसरी फसलें भी उगाएं, ताकि उन्हें अतिरिक्त आय मिल सके।
इस अवसर पर डॉ. दीपशिखा (ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक), प्रमोद कुमार (गन्ना विकास निरीक्षक), अनिल सिंह (मुख्य गन्ना प्रबंधन), अवनीन्द्र सिंह (सहायक गन्ना प्रबंधक), नरेंद्र कुमार (पर्यवेक्षक), अजय (गन्ना प्रक्षेत्र सहायक) सहित कई किसान मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button