मथुरा

बरसाना में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बरसाना में राधाष्टमी से पहले  प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम प्यारो बरसाना गेट से नया बस स्टैंड तक पहुंची और सड़क की पटरियों पर जमे अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इसके बाद गोवर्धन रोड की दोनों ओर भी अभियान चलाया गया। सड़क घेरकर रखे सामान, ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटवाकर रास्ता साफ कराया गया।रविवार की देर शाम एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार और ईओ बरसाना कल्पना वाजपेई के नेतृत्व में इलाका पुलिस के साथ टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे दुकानों के बाहर रखे सामान और रास्ते में बाधा बन रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। टीम को देखकर कई दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया, जबकि अन्य स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। राधाष्टमी पर बरसाना में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने के चलते प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। पैदल श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में सड़क की पटरियों तक फैला अतिक्रमण मार्ग को और संकरा कर देता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पर्व से पहले रास्तों को खाली कराने की कवायद तेज कर दी है। अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और पटरियों पर सामान न रखने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। प्रशासन का जोर राधाष्टमी के दौरान बरसाना के प्रमुख मार्गों पर आवागमन सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न होने देने पर है।एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार ने बताया कि राधाष्टमी को देखते हुए प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button