असम

अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र ने जीते 13 पदक। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में 9 से 13 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश के खांडवा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, कल्याणगंज में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक प्राप्त किए। इनमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। शिशु शिक्षा समिति, असम के प्रचार संयोजक मुकुटेश्वर गोस्वामी ने गुवाहाटी में संवाद माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में नांग जेनपिन दुलाकाखरिया (शंकरदेव शिशु निकेतन, सापेखाती), रोही छेत्री (शंकरदेव शिशु निकेतन, सापेखाती), रनिता काकती (शंकरदेव शिशु निकेतन, बाहपाती आजाद) तथा दिकु हजारिका (शंकरदेव शिशु निकेतन, अमोलापट्टी) शामिल हैं।रजत पदक अनंत फुकन (शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन, काकपथार), अंकित लोहार (शंकरदेव शिशु निकेतन, माकुम), गार्गी बरुआ (शंकरदेव शिशु निकेतन, ढकुवाखाना), फुकन हीरक ज्योति चिरिंग (शंकरदेव शिशु निकेतन, सिंहद्वार) और मयूरी गोहेन (शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन, काकपथार) ने प्राप्त किया। वहीं कांस्य पदक आस्था बोरा (लक्ष्मीबाई शिशु विद्या निकेतन, डिमौ), हिरुमोनी कोंवर (शंकरदेव शिशु निकेतन, सिंहद्वार), ऋषिकेश बरुआ (शंकरदेव शिशु निकेतन, सोनारी) तथा आकांक्षा प्रिया दत्ता (लक्ष्मीबाई शिशु विद्या निकेतन, डिमौ) ने हासिल किया। प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर क्षेत्र के दल की ओर से प्रबंधक भार्गव ज्योति गोगोई, पर्यवेक्षक हिमाद्री चेतिया फुकन एवं प्रिया रानी धर, प्रशिक्षक बिराज बरुआ एवं रिम्पी बरुआ तथा खेल संचालक मुकुल दहोटिया, फणीधर गोगोई एवं परमेश्वर गोगोई उपस्थित रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ पवन तिवारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संचालकों तथा संबंधित निकेतनों के प्रधानाचार्य एवं आचार्य-आचार्याओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की मंगलकामना की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button