कानपुर

फिट-फिजियो फिजियोथेरेपी एवं हिजामा थेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : चमनगंज मोहम्मदिया हॉस्पिटल स्थित दलेलपुरवा में स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर तबके तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से ‘फिट-फिजियो’ फिजियोथेरेपी एवं हिजामा थेरेपी सेंटर

का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. रोहित सक्सेना ने फीता काट कर किया वही एक प्रेरक कदम उठाया कि सेंटर के संचालक डॉ. समीर अहमद ने घोषणा की है कि उनके क्लिनिक में आर्थिक रूप से कमजोर (गरीब) परिवारों और दिन-रात जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों का इलाज पूरी तरह से निःशुल्क किया जाएगा डॉ. समीर अहमद ने बताया कि आज के समय में फिजियोथेरेपी और हिजामा (कपिंग थेरेपी) कई गंभीर व पुराने दर्दों के निवारण में बेहद प्रभावी साबित हो रही हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई जरूरतमंद मरीज उचित चिकित्सा नहीं करा पाते इस पहल का मुख्य मकसद यही है कि पैसों के अभाव में कोई भी व्यक्ति इलाज से मायूस न लौटे किन्हें मिलेगा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पुलिस विभाग के कर्मियों को, आधुनिक फिजियोथेरेपी एवं पारंपरिक हिजामा (कपिंग) थेरेपी, सेवा भाव से हर जरूरतमंद को दर्द मुक्त जीवन देना और समाज के रक्षकों (पुलिसकर्मियों) के स्वास्थ्य का ध्यान रखना डॉ. समीर ने कहा कि पुलिसकर्मी 24 घंटे तनाव और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करते हैं,जिससे उन्हें मस्कुलोस्केलेटल (जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी) समस्याएं अक्सर घेर लेती हैं उनके प्रति सम्मान और सेवा भाव के तहत यह निर्णय लिया गया है वहीं गरीब तबके के लोगों को बिना किसी वित्तीय बोझ के बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने डॉ. समीर अहमद व डॉ. नमन भारती की इस निस्वार्थ पहल की शहर के गणमान्य लोगों ने प्रशंसा करी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button