बरेली

38 मुकदमे, 25 हजार का इनामी – करोड़ों की किसान ठगी का सरगना पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मेरठ से गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। तीन साल से फरार चल रहे 38 मुकदमों में वांछित और 25 हजार के इनामी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को क्राइम ब्रांच ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।
भोजीपुरा और मीरगंज के किसानों को होटल, फैक्टरी और बड़े प्रोजेक्ट के नाम पर जमीन की ऊंची कीमत का झांसा देकर गिरोह ने करोड़ों की ठगी की थी। न बैनामा किया, न रकम लौटाई। थानों में सुनवाई न होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी थी।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार की टीम ने गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित घर पर दबिश दी, आरोपी चकमा देकर भाग निकला। बाद में लोकेशन पर मेरठ से दबोचा गया और भोजीपुरा पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद निवासी कश्यप 2007 में बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुका है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button