रामपुर शाहबाद
चक्की की दीवार में कूमल लगाकर गेहूं-आटा और नकदी ले गए चोर
दस दिन में दूसरी वारदात से ग्रामीणों में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मित्तरपुर अहरौला में चोरों ने सोमवार रात एक चक्की को निशाना बना लिया। चोर चक्की परिसर में बने कमरे की दीवार में कूमल लगाकर अंदर घुसे और कमरे में रखा गेहूं, आटा तथा गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह चक्की मालिक अजीम चक्की पर पहुंचे तो दीवार में कूमल लगा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
दस दिन में दूसरी चोरी से ग्रामीणों में भय
मित्तरपुर अहरौला गांव में दस दिन के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले चार सितंबर की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर पीतल के बर्तन, सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब और कपड़े चोरी कर लिए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की है।



