
महिला ने दी थाने पर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर गांव बरकातपुर थाना छतारी निवासी रानी पत्नी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसके पति बीती सायं लगभग सात बजे डिबाई मंडी से पचास हजार रुपए लेकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में पथवारी चौराहे के पास नरेश निवासी ग्राम बरकातपुर हम दोनों को रास्ते में रोक कर मुझसे बीड़ी मांगने लगा। पति ने मना कर दिया तो उसने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया और अपने बेटों को बुला कर मारपीट शुरू कर दी और जमीन पर गिराकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। हमलावर पचास हजार रुपए लूट ले गए और मोबाइल भी तोड दिया। पीड़िता ने पुलिस से नरेश उसके पुत्रों सचिन सौरभ और डिंसू के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है



