मंगलवार के भंडारे में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारो लोगों ने प्राप्त किए प्रसाद।
जिप सदस्य अमरदीप महाराज व समाजसेवी अजय जायसवाल ने भंडारे में किए सहयोग प्रदान।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। कसमार चौक स्थित श्री श्री महावीर मंदिर प्रांगण में मंगलवार की संध्या विशाल रूप से भंडारे का आयोजन किया गया। श्री श्री महावीर मंदिर में विगत कई माह पूर्व से प्रत्येक मंगलवार को संध्या आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन होते आ रहा है। श्री श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति के तत्वावधान में छ: दिवसीय श्री श्री गणेश पूजनोत्सव का भव्य रूप से आयोजन 14 -09 -2026 से 18-09 -2026 तक एवं 19- 09 -2026 को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित है। आज मंगलवार को संयुक्त रूप से एवं विशाल रूप से भंडारे का आयोजन संध्या आरती के उपरांत किया गया। भंडारे में जिला परिषद सदस्य सूत्री क्षेत्र श्री अमरजीत महाराज एवं समाजसेवी अजय जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव के पहले दिन संध्या आरती में शामिल हुई कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी तथा दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक पूजा पंडाल में पधारकर भगवान गणेश जी को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। पूजनोत्सव कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रीतम कुमार मिश्रा, विष्णु जायसवाल, राकेश रंजन, रजत मिश्रा, गणेश करमाली ,मेघनाथ गोस्वामी, कुश जायसवाल, आशुतोष झा, अमित जायसवाल, परमेश्वर नायक, गोलकनाथ ठाकुर, शशि भूषण प्रजापति, नकलेशनायक ,पप्पू चौबे, दिलीप गंझु सहित अन्य उपस्थित थे।



