बरेली

नशा-मुक्त भारत अभियान को मिलेगी नई गति

‘बोध’ का मंत्रालय के साथ दो वर्ष का एमओयू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के ‘बोध-नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ दो वर्ष का एमओयू किया है।
DJJS बरेली की संयोजिका साध्वी सुरजीता भारती ने बताया कि यह साझेदारी रोकथाम और जागरूकता के प्रयासों को व्यापक स्तर पर मजबूत करेगी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाएगा।
एमओयू पर DJJS की ओर से ग्लोबल कोऑर्डिनेटर साध्वी शीताभा भारती, गौरव गुप्ता और गौरव सग्गर तथा मंत्रालय की ओर से सचिव सुधांशु पंत (IAS), निदेशक आदिकारिक कुमार पांडेय (IAS) और संयुक्त सचिव डॉ. संदीप आर. राठौड़ की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुए।
पूज्य आशुतोष महाराज के शिष्य अश्वनी शर्मा (अखंड भारत मिशन) ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। सरकार और संस्थाओं के साझा प्रयास से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button