बुलंदशहर

सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि 

हेलीपैड पर मिले पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा डॉ  चन्द्र मोहन राघव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पावन धरा पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शिकारपुर के भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा, के निधन पर आयोजित शोक सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिकारपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के हेलीपैड पर उतरते ही वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया इसी कड़ी में स्थानीय पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा डॉ चन्द्र मोहन राघव , को भी मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर उनसे मिलने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ पूर्व प्रदेश मंत्रीभाजपा क्टर चन्द्र मोहन , ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और शिकारपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया स्वर्गीय अनिल शर्मा को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जाना समाज और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है इस दौरान पूरा क्षेत्र अपने प्रिय नेता को नमन करने और मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ा था ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button