बुलंदशहर
पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी ने की पैदल गश्त
आम आदमी को दिलाया पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बुधवार को कस्बे में पैदल गश्त करते हुए आम आदमी को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने नागेश्वर मंदिर सहित मेला स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
हाल ही में थाने का चार्ज ग्रहण कर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने पवसरा रोड तिराहे से भारी पुलिस बल को साथ लेकर पैदल गश्त शुरू की। पुलिस बल को देख लोगों को सुरक्षा का भरपूर अहसास हुआ। स्याना रोड़, मेन बाजार, जहांगीराबाद रोड, नागेश्वर मंदिर तथा शिव कांवड़ मेला स्थल पर पहुंचने पर उन्होने सुरक्षा व्यवस्था का मौके पर जायजा लिया। बाजारों में जहां व्यापारियों से बातचीत कर समस्याएं जानी वहीं सड़क पर अतिक्रमण से गुरेज करने का भी आग्रह किया। पुलिस बल को सक्रिय होकर गश्त करते देख जहां आम आदमी को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का अहसास हुआ वहीं असामाजिक तत्वों में पुलिस प्रशासन का भय सताने में भी देर नहीं लगी।
वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चौधरी कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह आदि उनके साथ मौजूद रहे।



