ललितपुर

उपाधियों के लिये आवेदन व साइटेशन जमा करें 10 तक

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ललितपुर 

ललितपुर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री की उपाधियां भारत सरकार द्वारा दी जानी है। आगामी वर्ष 2026 के लिये भारत सरकार द्वारा उक्त उपाधियों के ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है, जिसके फलस्वरुप विभिन्न क्षेत्रों यथा कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, सिविल सेवा, खेल एवं अन्य में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट, योगदान एवं सेवा से सम्बंधित महानुभावों के बारे में संस्तुतिंया राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन भारत सरकार को भेजी जानी है। उन्होंने सम्बन्धित व्यक्तियों से 10 जून तक दो प्रतियों में समस्त वांछित संलग्नकों सहित जिला सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि साइटेशन राईटअप के रूप में (अधिकतम 800 शब्द/5000 अक्षर) होना चाहिए। साइटेशन में समाज के कल्याण के लिए किए गए कार्यों, समाज सेवा कार्यों को भी उजागर किया जा सकता है। साथ ही राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय पुरस्कारों, यदि कोई हों या कोई अन्य महत्वपूर्ण/महत्वपूर्ण तथ्य का विवरण भी दें सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button