साहेबगंज

SIRमतदाता पुनरीक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षणSIRकार्य को पारदर्शी,त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, साहिबगंज अमर जॉन आइन्द द्वारा02बोरियो अ.ज.जा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा जिला के बोआरीजोर प्रखंड स्थित बड़ा श्रीपुर गांव के मतदान केंद्र संख्या72एवं73का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान आइन्द ने संबंधित मतदान केंद्रों पर चल रहेSIRमतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, अभिलेखों एवं संबंधित प्रक्रियाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित कर्मियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशःअनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाई जाए।साथ ही,प्राप्त प्रपत्रों एवं अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करते हुए कार्य में पारदर्शिता,शुद्धता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।अतःपुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए तथा अपात्र नामों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो,उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को पूरी जवाबदेही, तत्परता एवं गंभीरता के साथ कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया।जिला प्रशासन द्वाराSIRके तहत चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की लगातार निगरानी एवं क्षेत्रीय स्तर पर औचक निरीक्षण के माध्यम से समीक्षा की जा रही है, ताकि अद्यतन एवं शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button