रामपुर शाहबाद

ई-रिक्शा में अधिक बच्चे बैठाने पर पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बैठाकर ले जाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा रोककर जांच की और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
दो दिन पहले एक ई-रिक्शा में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार मिलने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। साथ ही रिक्शा में लगाए गए अतिरिक्त स्टैंड को वेल्डिंग कराकर बंद कराया गया था। शुक्रवार की कार्रवाई के बाद कई चालक निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को बैठाने से बचते नजर आए।सीओ देवकी नंदन ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button