ललितपुर
शिक्षा और नवाचार ही समाज की तरक्की का आधार : नरसी कुलरिया
विश्वकर्मा पूजन महोत्सव में 21 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा

10 हजार से अधिक समाजबंधुओं ने लिया हिस्सा
भव्य शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, हाथी, बैंड-बाजे, झांकियां और अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पंचरत्न विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के गौरव, सफल उद्यमी, मार्गदर्शक एवं समाजहितैषी नरसी ग्रुप मुंबई के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर नरसी कुलरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से समाजबंधुओं और विशेष रूप से युवाओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने भगवान विश्वकर्माजी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर समाज की उन्नति, एकता और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि नरसी कुलरिया ने कहा कि शिक्षा, संस्कार, कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक एकता समाज की प्रगति के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने युवाओं से आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ अपने पारंपरिक कौशल, संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समाज में शिक्षा एवं युवा विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने 21 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा/सहयोग किया। इसे समाज में शिक्षा, युवा विकास और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया। महोत्सव के अंतर्गत सुबह मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुन्दरकाण्ड पाठ से हुई। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा जी का विधिवत हवन-पूजन, चालीसा पाठ, आरती एवं भजन-कीर्तन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तीकरण, उद्यमिता, नवाचार और संगठनात्मक मजबूती सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोपहर करीब एक बजे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े और हाथी के साथ ध्वज-पताकाएं, बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियां, अखाड़े, रासलीला, भजन मंडलियां, सैरा पार्टी और दिल-दिल घोड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। संत-महापुरुषों के रथ तथा भगवान विश्वकर्मा जी के स्वरूप वाली झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। धार्मिक भजनों की धुन पर समाजबंधु झूमते और नृत्य करते हुए नजर आए। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में माताएं-बहनें लाल और पीले वस्त्रों में कलश लेकर शामिल हुईं। कलश यात्रा ने शोभायात्रा को विशेष रूप से दिव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। विशाल जनसमूह की मौजूदगी ने समाज की एकजुटता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में लंदन से पधारीं इंजी. कुसुम विश्वकर्मा, निदेशक ए.के. रिन्यूेबल एनर्जी लिमिटेड ने भी समाज के विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी कौशल और बदलती तकनीक के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने पर जोर दिया। पंचरत्न विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य समाज के पांचों भाइयों को एक सूत्र में जोडऩा तथा भगवान विश्वकर्मा जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। आयोजन के माध्यम से शिक्षा, संस्कार, रोजगार, उद्यमिता, नवाचार और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि कुलदीप विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग, इंजीनियर कुसुम विश्वकर्मा लंदन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुप ताम्रकार, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत तालबेहट मुक्ता सोनी, विभा ताम्रकार, मनोज विश्वकर्मा ग्वालियर सहित ललितपुर के दस हजार से अधिक समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में एड.रूपनारायण, कैलाश झा अध्यक्ष, रमेश सोनी जिला संघ चालक, प्रीतम विश्वकर्मा बाबू जी, लखनलाल झा, जिला पंचायत सदस्य अमर घुटारी, प्रेम कुलरिया, एंकर मदन सुथार, किशन सुथार, मनमोहन जडिय़ा, शंकर सोनी, विवेक सोनी, सी.एल. पांचाल, कैलाश ड्योढिय़ा, नवल सोनी, जगन्नाथ विश्वकर्मा, जगदीश झा, रामदीन विश्वकर्मा, बालचंद झा, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, कमल, सत्येंद्र विश्वकर्मा, एड.बृजकिशोर झा, एड.धर्मेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप सोनी, मनोज झा, रामसेवक, पवन विश्वकर्मा, सुशील विश्वकर्मा, गजेंद्र सोनी, राहुल झा, नरेश झा, लक्ष्मण झा, नरेश विश्वकर्मा, रामनरेश झा, सनत विश्वकर्मा, रामगोपाल पाचभैया, आजाद विश्वकर्मा, हरिशंकर सोनी, सोनू विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, गिरीश विश्वकर्मा, अरविंद ताम्रकार, हरनारायण विश्वकर्मा, गया पांचाल, रवि सूर्या, विनय ताम्रकार, अमान विश्वकर्मा, द्वारिका झा, राजेश झा, दिनेश झा, रामप्रकाश झा, आवेश झा और अनिल झा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, युवा संगठन, सेवादल के साथी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन महेश झा, प्राचार्य ने किया। अंत में पंचरत्न विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष विजय ड्योढिय़ा ने सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सफल उद्यमियों एवं समाजहितैषी व्यक्तित्वों का मार्गदर्शन और सहयोग युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



