साहेबगंज

SIR को लेकर उधवा प्रखंड क्षेत्र मैं कांग्रेस का भ्रमण

बीडीओ व सीओ से मिले जिला अध्यक्ष बरकत खान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड क्षेत्र में 18 सितंबर 2026 को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता एवं सहायता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी साहिबगंज के जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उधवा प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान जिला अध्यक्ष बरकत खान ने उधवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर SIR से संबंधित स्थिति की जानकारी ली तथा ग्रामीणों की समस्याओं और उनके सामने आ रही परेशानियों को समझने का प्रयास किया।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों के बीच जाकर SIR की प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेजों तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करने की अपील की।आगे बरकत खान ने उधवा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचला अधिकारी से मुलाकात कर SIR से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।उन्होंने अधिकारियों सेSIRप्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों को होने वाली संभावित समस्याओं आवश्यक दस्तावेजों तथा प्रशासनिक स्तर पर उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी ली।जिला अध्यक्ष ने कहा किSIRसे संबंधित प्रक्रिया में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनें और जरूरत के अनुसार संबंधित अधिकारियों एवं BLO के साथ समन्वय स्थापित कर उसका समाधान कराने में सहयोग करें।उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष रूप से कहा कि SIR को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाए और जिन लोगों को प्रक्रिया या दस्तावेजों को लेकर जानकारी नहीं है,उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां अधिक संख्या में ग्रामीणों को सहायता की आवश्यकता महसूस हो,वहां पार्टी की ओर से SIR हेल्प कैंप का आयोजन किया जाए,ताकि लोगों को एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन मिल सके।बरकत खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है किSIRप्रक्रिया के दौरान आम ग्रामीणों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की सहायता करेंगे और जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं BLO के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे।इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव ऐनुअल अंसारी,प्रखंड मंडल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, मुक्लेसुर रहमान प्रखंड अध्यक्ष मो बदरुद्दूजा एवं प्रखंड पदाधिकारी स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button