विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छतरपुर : नौगांव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ( टीका राजा) ,भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सोनकिया ,बीएमओ डॉक्टर रविंद्र पटेल , क्षय रोग अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश चतुर्वेदी , बृजगोपाल अग्रवाल , अनिल अहिरवार , कुलदीप सिंह तोमर , आशु मिश्रा, विपिन अरजरिया , बब्लू राजा, अमर सिंह परिहार, समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह समेत अनेक लोगों ने रक्तदान किया रक्तदाताओं को कार्यक्रम में प्रस्तुति पत्र वितरित किए गए ।


