भरत पुर
जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिभावक अध्यापकों की बैठक का हुआ आयोजन
बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन शिक्षा के विभिन्न आयामों पर हुई चर्चा

बैठक में भरतपुर डीग जिले के पहाड़ी कामा नगर सरकारी भुसावर बयाना आदि स्थानों से विद्यार्थियों के अभिभावकों ने लिया भाग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर उपखंड के गांव छोकरबाडा कला के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में शनिवार को विद्यार्थियों के अभिभावक एवं अध्यापकगण की बैठक प्राचार्य असीम बिहारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आयोजित बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों ,पर्यावरण, खेल जगत, विधार्थियों के स्वास्थ्य आदि पहलुओं पर प्रकाश डालते हुय विद्यालय की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
प्राचार्य असीम बिहारी ने बताया कि जिला कलेक्टर डा कमर चौधरी के निर्देशन में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास बाण गंगा नदी में भारी संख्या में राजस्थान हरियालो कार्यक्रम में प्लांटेशन विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थियों की ओर से किया गया।
उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय छोकरबाड़ा कला की विधार्थियों ने संकुल स्तर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर प्रभायोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रदर्शनी में भाग लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम रोशन किया। बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने अपनी समस्याओं से विधालय प्रशासन को अवगत कराया।
बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय में भामाशाहों की ओर सेवड़िए गए । योगदान एवं जवाहर नवोदय के शत प्रतिशत परिणाम पर विशेष बल दिया।जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी स्टाफ विषय विशेषज्ञों ने इस बैठक में अपना परिचय देते हुए अपने विषय के विशेषज्ञों ने शिक्षा की गुणवत्ता उन्नत विकासशील स्व रोजगार शिक्षा के अलावा पर्यावरण सुधार के अलावा इन दिनों बढ़ रहे सायबर ठगी से सावधान रहने के अलावा बच्चों को मोबाइल नहीं देने के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर मोबाइल रखने पर बैन है। यदि किसी विद्यार्थी पर गुपचुप में मोबाइल मिलने की सूचना मिलती है उस स्थिति में उसके परिजनों को सूचना देकर मोबाइल को जप्त कर लिया जाता है।जवाहर नवोदय विद्यालय में अनुशासन की गरिमा को भंग नहीं करने नहीं दिया जाता है ।
जवाहर नवोदय विद्यालय छोकर बाड़ा कला के प्राचार्य आयोजित बैठक में विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए ।वही सीएचसी छोकरबाड़ा कला के महिला रोग विशेषज्ञ डा कमलेश मीणा ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के चिकित्सा विभाग की ओर से इन दिनों 14से 15 आयु की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन किया का रहा है जिसमे अधिक से अधिक बालिकाएं अपनी सहमति से टीकाकरण कराएं।
आयोजित इस बैठक में नगर सीकरी पहाड़ी डीग कुम्हेर वैर भुसावर बयाना आदि स्थानों से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टाफ ने भाग लिया।


