सांसद विजय हांसदा आज 21 सितंबर को पाकुड़ में करेंगे जनसंवाद
MP Vijay Hansdak will hold a public dialogue in Pakur today, September 21.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा आगामी 21 सितंबर, सोमवार को पाकुड़ परिसदन (सर्किट हाउस) में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। इस दौरान सांसद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे। झामुमो के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को सांसद के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा सके। जिला अध्यक्ष ने जिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी, नगर समिति तथा सभी प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा नगर एवं प्रखंड वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखने की अपील की। झामुमो जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड एवं नगर समितियों को निर्देश दिया है कि वे जनसंवाद कार्यक्रम की सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष सीधे रख सके।



