शामली

जिजौला में कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो गंभीर घायल,चंडीगढ रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

चौसाना : जिजौला बस स्टैंड के पास रविवार देर रात कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार करीब 22 वर्षीय विष्णु पुत्र श्याम कुमार निवासी सूबरी और कार में सवार महिला रुखसार गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।

बताया गया कि विष्णु बाइक से चौसाना की ओर से आ रहा था। इसी दौरान जिजौला बस स्टैंड के पास बिडोली की ओर से आ रही वैगनआर कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार के दाहिने हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा।सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल विष्णु को उपचार के लिए सीएचसी ऊन में भर्ती कराया। सीएचसी ऊन के चिकित्सक डॉ. तरुण के अनुसार विष्णु की टांग में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शामली रेफर कर दिया गया।वहीं, कार में सवार रुखसार को भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय उपचार के बाद उसे करनाल रेफर किया गया। कार में सवार मेहताब, 10 वर्षीय रयान और चालक हसरत को मामूली चोटें आईं।
घायल विष्णु के चचेरे भाई अभिषेक ने बताया कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे करनाल स्थित कल्पना चावला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

तडपता रहे घायल, देखती रही पुलिस
चौसाना।बिडौली मार्ग पर जिजौला बस स्टॉप के पास हुए हादसे के वक्त घायल विष्णु तडपता रहा ।मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने पुलिस डायल 112 को प्राथमिक उपचार के लिए अपनी कार से अस्पताल ले जाने पर जोर दिया लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों की गंुजारिश को दरकिनार करते हुए दलील दी कि एम्बुलेस आ रही है। एम्बुलेंस हादसे के एक घंटे के बाद तक भी नही आ सकी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुॅची और ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए डायल 112 से पीडितो को अस्पताल भेजा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button