बरेली
अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, भाकियू ने दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
मीरगंज/बरेली। ग्राम दिवना में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और जली केबलों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के रोहिलखंड उपाध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह ने मीरगंज बिजली घर में जेई साबिर खान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव में दिन-रात अघोषित कटौती हो रही है और कई जगह केबल जली होने से आपूर्ति बाधित है। उन्होंने क्षतिग्रस्त केबल बदलकर नई केबल डालने और आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। इस दौरान रोहिलखंड उपाध्यक्ष फुरकान खान, महासचिव इमरान खान, उपाध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह, सचिव डॉ. मुदित प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष समर अली, सत्यवीर गंगवार, अर्स पठान, उपाध्यक्ष फाजिल भाई, राजेंद्र सिंह, नरेश सिंह, प्रमोद, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती कंचन सिंह, श्रीमती आशा देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



