भरत पुर
नगर पालिका भुसावर के दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए मुकेश तिवाडी
उपखंड अधिकारी कार्यालय में 22 मत हुए प्राप्त

भुसावर में छाई खुशी की लहर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु मतदान प्रक्रिया 21 सितम्बर सोमवार को इटामडा सड़क मार्ग स्थित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में सुबह 10:00 से रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम मीणा के निर्देशन में हुई। जहां सभी 25 वार्ड के पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मतगणना के बाद मुकेश तिवाडी ने 22 मत प्राप्त किए तो दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति पाण्डेय ने 3 मत प्राप्त किए। वहीं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में नगर पालिका भुसावर में दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए मुकेश तिवाडी को प्रमाण पत्र सौंपते हुए शपथ दिलवाई गई। इस दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद नजर आई। वहीं ज्ञात हो कि मुकेश तिवाडी लगातार सातवीं बार पार्षद बने हैं और वहीं बर्ष 2016 से ,2020 तक पूर्व में भी नगर पालिका भुसावर के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं भुसावर के अध्यक्ष पद पर मुकेश तिवाडी के परिणाम घोषित होने पर भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र के लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने ढोल नगाड़ा के साथ मुकेश तिवाडी की जीत का जश्न मनाते हुए रंग बिरंगी फटाके चला कर आतिशबाजी करते हुए माला एवं साफा पहनाकर स्वागत कर मुंह मीठा खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी।



