पाकुड़

एसडीपीओ कुमार गौरव के साथ बैठक में कोयला चोरी समेत स्थानीय मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

A detailed discussion on local issues, including coal theft, took place during a meeting with SDPO Kumar Gaurav.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव के साथ हुई बैठक में कोयला चोरी, आसंदीपा-दुर्गापुर लोकल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं चोरी की घटनाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान डीजल चोरी की घटनाओं में कमी आने तथा वर्तमान में ऐसी घटनाओं के सामने नहीं आने को लेकर पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की गई। इसको लेकर पुलिस प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। बैठक में क्षेत्र से जुड़े अन्य स्थानीय मुद्दों के समाधान, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ आगे कार्य करने को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित स्तर पर रखने और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल किए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर ब्रजमोहन साह उर्फ विष्णु, बाबू साहा, राहुल सिंह तथा BGR की ओर से बबलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button