पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने किया जनसम्पर्क
Former Minister Alamgir Alam conducted public outreach.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ सदर प्रखण्ड अन्तर्गत नवादा एवं गंधाईपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने जनसंपर्क कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों में बिजली व्यवस्था, चापाकल, चबूतरा, नाला, पीसीसी सड़क सहित कई अन्य जनसमस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आलमगीर आलम ने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, अब्दुल बासिर, जिला महासचिव सेलिम हुसैन, मुखिया हारून शेख सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



