चाकलेट दिलाने के बहाने ले जाकर छह साल की बच्ची से की अश्लीलता
पिलखुवा के सद्दीकपुरा क्षेत्र का मामला, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सद्दीकपुरा में छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो किशोर के खिलाफ छेड़छाड़ करने तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक किशोर उसे चाकलेट दिलाने के बहाने से छत पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, 18 सितंबर को दूसरे आरोपित किशोर ने बच्ची को अपने घर बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की।
शिकायत के मुताबिक बच्ची ने 21 सितंबर की शाम को घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पिता ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिसोदिया को सौंपी गई है।



