बरेली

थिएटर फेस्ट के चौथे दिन मंचन ने गुदगुदाया, ‘द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी’ को मिले ठहाके

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
बरेली। थिएटर अड्डा के अंतर्गत रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसायटी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के चौथे दिन एकलव्य थिएटर इटावा के कलाकारों ने नाटक ‘द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी’ का मंचन किया।
दिनेश भारती लिखित और डॉ. इसरार अली निर्देशित इस हास्य नाटक में राजा मास्टर एक दर्जी है। जब उसका काम चलने लगता है तो वह थिएटर की दुनिया में कदम रखते हुए एक ड्रामा कंपनी खोल लेता है। नाटक के मंचन के ऐन मौके पर कलाकार भाग जाते हैं, तब रास्ता चलते लोगों को नाटक में भूमिका निभाने के लिए कहा जाता है। संवादों का गड़बड़ होना दर्शकों में हंसी पैदा करता है। अंत में राजा मास्टर को समझ आता है कि उसका दर्जी का काम ही ठीक है। नाटक संदेश देता है कि इंसान को जो काम आता है उसे वही करना चाहिए।
नाटक में इसरार अली, आदित्य कुमार, हर्षित, अमन, अपराजिता रिया, राजधीर ने अभिनय किया। इससे पहले लोक खुशाली सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शालिनी गुप्ता, शौर्य सक्सेना, अमीषा सक्सेना, सौमिल अग्रवाल, अजय सुमन का विशेष सहयोग रहा। फेस्टिवल के पांचवें दिन आजमगढ़ की नाट्य संस्था द्वारा ‘बड़े भाई साहब’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button